Selena Gomez biography in Hindi > सेलेना गोमेज़ आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उनका पूरा नाम सेलेना मैरी गोमेज़ है और उनका जन्म 22 जुलाई 1992 को ग्रैंड प्रेयरी, टेक्सास, अमेरिका में हुआ था। वह एक अभिनेत्री और गायिका हैं, और अमेरिका की नागरिक हैं। इंस्टाग्राम पर वह सबसे पॉपुलर फीमेल हैं, उनके 400 मिलियन
से अधिक फॉलोअर्स हैं। सेलेना बेहद प्रसिद्ध स्टार हैं और उन्होंने मात्र 7 साल की उम्र में अभिनय की शुरुआत की थी। उनका पहला शो “बार्नी एंड फ्रेंड्स” था, जो 2002 से 2004 के बीच प्रसारित हुआ था। उन्होंने “जियाना” का किरदार निभाया और अपने करियर में और भी कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। अगर आप सेलेना गोमेज़ के बारे में और जानना चाहते हैं, तो इस लेख में बने रहें, क्योंकि इसमें सेलेना से जुड़ी सभी जानकारी हिंदी में दी जाएगी
Selena Gomez Early life and family
सेलेना गोमेज़ का जन्म 22 जुलाई 1992 को टेक्सास के ग्रैंड प्रेयरी में हुआ था। उनके पिता का नाम रिकार्डो गोमेज़ है, जो मेक्सिकन मूल के हैं, जबकि उनकी मां, मैंडी टीफी, इटालियन मूल की हैं। सेलेना का नाम प्रसिद्ध लैटिन गायिका सेलेना क़िन्टानिला के नाम पर रखा गया था, जिनसे उनकी मां काफी प्रभावित थीं। सेलेना के माता-पिता का तलाक तब
हो गया था जब वह मात्र 5 साल की थीं। इसके बाद उनका पालन-पोषण मुख्य रूप से उनकी मां ने किया। उनका बचपन संघर्षपूर्ण रहा और उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, लेकिन उनकी मां ने सेलेना के सपनों को साकार करने के लिए हर संभव प्रयास किया, जो एक मां कर सकती है
Selena Gomez करियर की शुरुआत
सेलेना गोमेज़ ने बहुत कम उम्र में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था। जब वह सिर्फ 7 साल की थीं, उन्होंने बच्चों के शो “बार्नी एंड फ्रेंड्स” में काम किया, जो 2002 से 2004 के बीच प्रसारित हुआ था। इस शो में उन्होंने “जियाना” का किरदार निभाया। यहीं पर उनकी मुलाकात डेमी लोवाटो से हुई, जो बाद में उनकी करीबी दोस्त बनीं। “बार्नी एंड फ्रेंड्स” से निकलने के बाद सेलेना ने कुछ समय तक छोटे-मोटे किरदार निभाए, लेकिन 2007 में उन्हें डिज्नी चैनल के शो “विजार्ड्स ऑफ वेवर्ली प्लेस” में एलेक्स रूसो का मुख्य किरदार निभाने का अवसर मिला
Related Posts
- trisha kar madhu biography in hindi | trisha kar madhu viral video
- quinton de kock biography in hindi | quinton de kock net wort
- akash deep biography in hindi | akash deep net worth
- Royal Challengers Bangalore 2025 | रॉयल चैलेंज बेंगलुर फुल रिव्यु हिन्दी मे
- Robin Uthappa biography in hindi | Robin Uthappa net worth
